फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Schoolgirl abduction

परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण

Sat, 01 Apr 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 01 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl abduction
परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव जैली के समीप हन्नूखेड़ा मार्ग पर दिनदहाडे़ बाइक सवार युवकों ने परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को अगवा कर लिया। इस दौरान साथ चल रही छात्रा दहशत में आ गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी। तलाश के दौरान कुछ दूरी पर छात्रा की साइकिल पड़ी मिली मगर छात्रा का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

एक गांव निवासी छात्रा गांव औरंध स्थित कृष्णपाल सिंह स्मारक इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा है। शनिवार को वह सहेली के साथ श्रीराम इंटर कालेज जसवंतपुर से कला का पेपर देकर साइकिल से वापस लौट रही थी। करीब 11 बजे हन्नूखेड़ा मार्ग के समीप दो बाइकों पर सवार होकर आए छह युवकों ने बाइक आगे लगाकर साइकिल रोक ली। अचानक युवकों को देखकर दोनों दहशत में आ गईं। जब तक वह कुछ समझ पातीं तब तक युवकों ने छात्रा को साइकिल से उतारकर बाइक पर बैठा लिया। देखते ही देखते आरोपी वहां से भाग गए। सहेली ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों के साथ सभी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने कुछ दूरी पर छात्रा की साइकिल बरामद कर ली। साथी छात्रा ने बताया कि जब उसने चीखने का प्रयास किया तो आरोपी युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के साथ ही छात्रा की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकडे़ जाएंगे। वहीं परिवारीजनों ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed