फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   school van overturned after being hit by truck in Mainpuri, one person died

UP: मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन पलटी...एक की माैत, चार बच्चे घायल; दो की हालत गंभीर

Fri, 16 Jan 2026 10:37 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 16 Jan 2026 10:37 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पलट गई। हादसे में एक की माैत हो गई। चार बच्चे घायल हैं।

विज्ञापन
school van overturned after being hit by truck in Mainpuri, one person died
हादसे में घायल बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल वैन ट्रक की चपेट में आकर पलट गई। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सेफई रेफर कर दिया गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना ओछा क्षेत्र के पडरिया चौराहा स्थित बीकेजी एजुकेशनल एकेडमी की स्कूल वैन शुक्रवार सुबह बच्चों को लेने गई था। चालक 24 वर्षीय मोहित निवासी सूरजपुर कुरावली क्षेत्र के गांव विशुनपुरा से छात्रों को लेकर वैन से स्कूल आ रहा था। मैनपुरी कुरावली मार्ग पर ट्रक ने स्कूल वैन को चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


स्कूल वैन पलट गई। बच्चों में चीखपुकार मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल बच्चे पांच वर्षीय आशी, सात वर्षीय अर्पित, नाै वर्षीय अमन पुत्र अनिल कुमार निवासी विशुनपुरा, छह वर्षीय प्रशांत पुत्र विपिन निवासी विशुनपुरा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। गंभीर घायल अमन और आशी को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। हादसे में वैन चालक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed