फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Scheduled Caste girl was abducted from her home and assaulted

शादी से इंकार पर हैवानियत: घर से किया युवती को अगवा, फिर चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म कर गांव के बाहर फेंका

Thu, 19 Feb 2026 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 19 Feb 2026 09:58 PM IST
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी से इंकार करने पर आरोपी ने युवती को अगवा कर लिया। चचेरे भाई के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Scheduled Caste girl was abducted from her home and assaulted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार रात दो चचेरे भाइयों ने अनुसूचित जाति की युवती का अपहरण कर लिया और तमंचा दिखाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में रात दो बजे गांव के बाहर फेंककर भाग गए। सनसनीखेज वारदात के पीछे शादी के दबाव की बात सामने आई है।
विज्ञापन


19 वर्षीय पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वारदात बुधवार रात करीब 10 बजे करीब हुई। दलपतपुर निवासी आरोपी आशीष यादव और उसके चचेरे भाई अंकित यादव उसके घर में घुस आए और जबरदस्ती उसे कार में डालकर सुनसान जगह पर ले गए। आशीष ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया और मना करने पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मेडिकल परीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए भोगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार को पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। हालांकि देर शाम तक उसका परीक्षण पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते डॉक्टरों ने स्पष्ट कोई भी राय नहीं दी है। पुलिस पीड़िता के मेडिकल परीक्षण को संपन्न कराने और उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ भोगांव राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed