{"_id":"6acd27092ab3a05e9c036a2e","slug":"sanatan-dharma-inter-college-daulatpur-secures-the-top-spot-at-the-youth-festival-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1184662-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: युवा समारोह में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: युवा समारोह में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर अव्वल
Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
भोगांव। नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित 69वें जनपदीय युवा समारोह का सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ओवरऑल प्रतियोगिता में सनातन धर्म इंटर कॉलेज दौलतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चौधरी सूरज सिंह जिला पंचायत इंटर कॉलेज जागीर दूसरे और चित्रगुप्त इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश पाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। आशीष तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी जनपद का गौरव बढ़ाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य मदन कुमार, स्वतंत्र कुमार, आरती यादव, सुलक्षण शर्मा, अजय सागर, संतोष शाक्य, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, सुघर सिंह कठेरिया, अनिल यादव, अजय कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में रॉक्सी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक अंडर-17 पदचाल में गोविंद सिंह, 100 मीटर दौड़ में आत्रेय चतुर्वेदी, अंडर-19 ऊंची कूद में अनिरुद्ध और बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री दौड़ में अतुल कुमार प्रथम रहे। अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सोनू ने बाजी मारी। अंडर-19 भाला फेंक में दिलीप और चक्का फेंक में प्रिंस पहले स्थान पर रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में करिश्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया।