फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Sakhi said Ssure Khio in ...

सखी ससुरे में कहियो जाए .....

Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Tue, 29 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sakhi said Ssure Khio in ...
सपा सैनिक प्रकोष्ठ का होली मिलन समारोह आयोजित - फोटो : अमर उजाला
सपा सैनिक प्रकोष्ठ का होली मिलन समारोह एवं फाग गायन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने फाग गायन किया।
विज्ञापन


होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मन्नीलाल चौबे ने फाग गायन कर कहा ‘आदि अनादि अधर धार है नहीं गांम नहीं ठाम, ऐसो निरपंथि निरभान।’ वहीं ‘धर्मेंद्र यादव ने सखी ससुरे में कहियो जाए नहिरवा में आग लगी है।’ लोगों ने एक से बढ़कर एक फाग गाकर होली का जमकर लुत्फ उठाया। सांसद को 21 किलो की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। संासद तेज प्रताप यादव ने कहा कि होली आपसी भाईचारे को बढ़ावा देती है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव ने कहा कि सैनिक देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पूर्व सैनिकों द्वारा जिस तरह से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है वह काफी सराहनीय है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, डा. दीप सिंह पाल, सुशील यादव, रामवरन शास्त्री, सुखवीर सिंह यादव, सुजान सिंह यादव, धनवेश यादव, रक्षपाल सिंह चौहान, आदि ने विचार व्यक्त किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed