फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rifle bullet blew away the skull of former Pradhan murder or suicide police is investigating

Mainpuri: राइफल की गोली ने उड़ा दी पूर्व प्रधान की खोपड़ी, हत्या या आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी

Fri, 06 Dec 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Dec 2024 08:45 AM IST
सार

मैनपुरी के किशनी में सुबह-सुबह घर के बाहर पूर्व प्रधान की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनाई दी। लोग मौके की ओर दौड़े तो देखा कि राइफल थी और पूर्व प्रधान की आधी खोपड़ी गायब थी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 
 

विज्ञापन
Rifle bullet blew away the skull of former Pradhan murder or suicide police is investigating
पूर्व प्रधान की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कटरा समान में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सामने रह रहे पूर्व प्रधान की घर के सामने गली में सुबह गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूर्व प्रधान के हाथ से राइफल भी बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांचकर नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कटरा समान में नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज के सामने गली में शिवनारायण शर्मा 55 पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा का शव घर के सामने मिला। गोली  लगने से उनकी आधी खोपड़ी उड़ गई। स्थानीय लोगों की मानें तो सुबह पांच बजे गोली चलने की आवाज आई। जब बाहर लोग निकले तो देखा कि शिवनारायण शर्मा का आधा सिर गायब था। मृतक के हाथ में राइफल थी। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने राइफल बरामद की है। फोरेंसिक टीम ने आकर नमूने लिए। पुलिस अभी कुछ भी कहने से मना कर रही है। पुलिस हत्या या आत्महत्या को सुलझाने में लगी है। जानकारी पर विधायक ब्रजेश कठेरिया ने मौके पर पहुंचकर थाना  प्रभारी व परिजनों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed