{"_id":"582de81a4f1c1b7c229004b5","slug":"rc-build-tents-decorated-in-attractive-rangoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबू निर्माण कर सजाई आकर्षक रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबू निर्माण कर सजाई आकर्षक रंगोली
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
तंबू निर्माण कर सजाई आकर्षक रंगोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरसी कन्या इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस दौरान छात्राओं ने तंबू निर्माण कर आकर्षक रंगोली सजाई।
प्रशिक्षक रामपाल गिरि, राममोहन मिश्रा और श्रीराम खिलाड़ी वर्मा ने बच्चों को स्काउट गाइड से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। प्रथम दिन झंडारोहण, प्रार्थना के साथ स्काउट गाइड शपथ दिलाई। द्वितीय दिन तंबू बांधना, गांठ बांधना तथा प्राथमिक चिकित्सा सहायता के बारे में, झंडे को सलामी देना आदि सिखाया। तीसरे दिन समापन अवसर पर छात्राओं ने तंबू लगाए व विभिन्न प्रकार के भोजन बनाए। समापन समारोह में संस्था के मुख्य आयुक्त हरिप्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ें। अतिथि के स्वागत में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य एके सिंह राठौर ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को विभिन्न जानकारियां प्राप्त कराता है।
प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में दी गई जानकारियां छात्राएं समाज में फैलाएं। इससे समाज में व्याप्त कुरीतियां जड़ से समाप्त हो सकें और इस तरह के शिविर से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा होगा। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि में 15 टेंटों का अवलोकन कर बच्चों से प्रश्न भी पूछे जिसका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया।
इस मौके पर संध्या भदौरिया, प्रभा कुमारी, प्रीति जायसवाल, अर्पणा सेन, प्रज्ञा जैन, संगीता चौहान, रजनी कुशवाहा, शिखा श्रीवास्तव, संगम यादव, आकांक्षा चौहान आदि उपस्थित रहे।