{"_id":"6a9dae45cf5eda18d404625b","slug":"rapid-rise-in-viral-infection-patients-in-the-district-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-166201-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे वायरल के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे वायरल के मरीज
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर अचानक दबाव बढ़ गया है।
इमरजेंसी में कई लोग बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं के साथ पहुंचे। डॉक्टरों को मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए जिला मुख्यालय आ रहे हैं। रविवार को इमरजेंसी की ओपीडी में 77 मरीजों को उपचार दिया गया जबकि 33 मरीज भर्ती कराए गए। सीएमएस डॉ. राज सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण सर्दी जुकाम के साथ वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ी है।