फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Range expansion proposal will oppose BJP councilor

सीमा विस्तार के प्रस्ताव का विरोध करेंगे भाजपा सभासद

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
Range expansion proposal will oppose BJP councilor
मैनपुरी। नगर पालिका बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक में सीमा विस्तार को लेकर हंगामा हो सकता है। भाजपा सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा उर्फ पप्पे की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के 11 सभासदों ने सीमा विस्तार के प्रस्तावित प्रस्ताव का विरोध करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास पर हुई भाजपा सभासदों की बैठक में कहा गया कि 25 जुलाई को बोर्ड की बैठक में सीमा विस्तार का जो प्रस्ताव लाया जा रहा है वह सरासर गलत है। सत्ताधारी दल के दबाव में तैयार किए गए प्रस्ताव को भाजपा सभासद पारित नहीं होने देंगे। भाजपा सभासद दल के नेता राजीव मिश्रा ने कहा कि नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए जिन ग्रामों के नाम दिए गए हैं उनमें से कई नगर पालिका की सीमा से काफी दूर हैं। जबकि नगर पालिका की सीमा से लगी ग्राम पंचायत औड़ेन्य पड़रिया, औड़ेन्य मंडल और खरपरी को सीमा विस्तार के प्रस्ताव में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा विस्तार किसी मानक के अनुसार किया जाना चाहिए। नगर पालिका को केंद्र विंदु मानकर पांच से आठ किमी की परिधि में आने वाले गांव शामिल किए जाएं तब भी ठीक है लेकिन प्रस्ताव में तो मनमाने ढंग से गांव शामिल किए गए हैं। भाजपा सभासद बैठक में इसका मुखर विरोध करेंगे। मनमाने ढंग और सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में सीमा विस्तार के प्रस्ताव को पारित नहीं होने दिया जाएगा। बैठक  में सभासद विश्वनाथ सिंह यादव, रिंकू वाल्मीकि, सचिन पिपल, दयाशंकर चतुर्वेदी, रमन चौहान, विनय सिंह, रेनू थरेजा, देवकुमार, कमला देवी पाल, पूर्व विधायक अशोक चौहान, मंजूषा चौहान, राहुल राठौर, अजयपाल सिंह, रमाशंकर तिवारी, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा सभासद एकजुट रहे तो लटकेगा प्रस्ताव
यदि भाजपा सभासद प्रस्ताव के विरोध में एकजुट रहते हैं तो नगर पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव लटक सकता है। नगर पालिका बोर्ड में 25 सभासदों को मताधिकार का अधिकार प्राप्त है। इनमें से भाजपा के 11 सभासद यदि प्रस्ताव के विरोध में मत देते हैं तो प्रस्ताव पारित नहीं हो सकेगा। क्योंकि प्रस्ताव पारित कराने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed