फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rain starting early in the morning led to waterlogging in various places.

Mainpuri News: सुबह से ही शुरू हुई बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Mon, 20 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 20 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rain starting early in the morning led to waterlogging in various places.
फोटो 16 अचलपुर में मकान के मलवे में दबा गृहस्थी का सामान। संवाद - फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
मैनपुरी। सुबह से शुरू हुई बारिश से जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली है तो यह बारिश मक्का के किसानों के लिए आफत बनकर आई है। वहीं धान की रोपाई करने वाले किसान तेज बारिश की वजह से राहत की सांस ले रहे हैं। वहीं सुबह से हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण तक कई इलाकों में जल भराव भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जुलाई के लिए तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। औंछा क्षेत्र में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हालांकि इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 7 बजे से ही घने बादल छाने लगे और कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी। कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश ने राहत दिलाई तो कई लोगों के लिए ये बारिश परेशानी का कारण बनी। शहर से लेकर ग्रामीण तक के कई इलाकों में सोमवार को रात तक हुई हल्की-तेज बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया। बिजली कटौती का भी लोगों को सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी इसी तरह से बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




धान के किसानों को राहत, मक्का किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश से धान की रोपाई करने वाले किसानों को भी राहत मिली है। काफी समय से बारिश न होने की वजह से किसान धान की रोपाई के लिए चिंता में थे। फसल के लिए वह लोग नहर, रजवाहा व अन्य साधनों पर आश्रित थे, लेकिन आज सुबह से शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान खेतों में जाकर रोपाई के कार्य में तेजी से जुट गए हैं।
वहीं मक्का की फसल करने वाले किसान चिंतित हैं। जनपद के कई इलाकों में किसान काफी संख्या में मक्का की फसल करते हैं। मक्का को वह सड़क किनारे सुखाते हैं या मंडी में खुले स्थान पर रखते हैं, लेकिन बारिश होने के चलते घिरोर, बेवर, किशनी, करहल व अन्य कई स्थानों पर जाने वाले मार्गों पर रखी हुई मक्का को किसान पॉलीथिन व अन्य साधन से बारिश से बचाते हुए दिखाई दिए। कई जगह किसानों की मक्का पूरी तरह से भीग गई।



कच्चे मकान की दीवार गिरी
औंछा। तेज बारिश के कारण औंछा क्षेत्र के ग्राम अचलपुर में सोमवार को एक गरीब परिवार का आशियाना गिर गया। गांव में महेंद्र पाल का एक कच्चा मकान था।
सोमवार को तेज बारिश के चलते अचानक महेंद्र पाल के मकान की एक तरफ की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरते ही चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि दीवार गिरते समय परिवार के सदस्य घर के दूसरे हिस्से में थे। दीवार गिरने से घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान दबकर खराब हो गया। हादसे के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित ने सहायता व मुआवजा दिलाने की मांग की है।



बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत
कुसमरा। कई दिनों की उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार को राहत मिली। बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम सुहावना होने के साथ ही बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली है। संवाद



बारिश के बाद धान की रोपाई शुरू
मैनपुरी। ज्योंती क्षेत्र के वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज के प्रांगण में बारिश के कारण पानी भर गया। बारिश होने से खेतों में धान की रोपाई का काम शुरू हो गया है। किसान श्रीचंद ने बताया कि अगर अधिक बारिश होती है तो हरी सब्जियां महंगी हो सकती हैं। संवाद



बारिश से किसानों के चेहरे खिले
औँछा। तेज़ बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है। खेत अब तालाब जैसे दिख रहे हैं। निचले इलाकों और संपर्क मार्गों पर जलभराव के हालात बन गए हैं। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। संवाद



बारिश से कई स्थानों पर जलभराव
बेवर। सोमवार को हुई तेज बारिश ने बेवर में जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। पहली बारिश में ही बस स्टैंड के पास, अस्पताल, थाना परिसर, फर्रुखाबाद रोड, इटावा रोड पर जलभराव हो गया। अतिक्रमण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हुए। संवाद




तिरपाल से ढककर बचाई फसल
भोगांव। तहसील क्षेत्र में सोमवार को सुबह से शुरू हुई बारिश रुक रुककर देर शाम तक जारी रही। लोगों को तपिश से राहत मिली, लेकिन बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रही। स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चे छाते लेकर घर लौटते दिखाई दिए। बारिश के कारण मक्का की फसल को किसानों ने तिरपाल से ढककर बचाने का प्रयास किया। संवाद

फोटो 16 अचलपुर में मकान के मलवे में दबा गृहस्थी का सामान। संवाद

फोटो 16 अचलपुर में मकान के मलवे में दबा गृहस्थी का सामान। संवाद- फोटो : छदामीलाल जैन मंदिर में भगवान निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण लाडू चढ़ाते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed