फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Rahul Ram Lal, who celebrate

राहुल को मनाने पहुंचे रामलाल

Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 04 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Ram Lal, who celebrate
bjp
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल शनिवार शाम भाजपा नेता राहुल राठौर को मनाने उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान राहुल राठौर ने उन्हें पार्टी हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। वहीं रामलाल ने स्थानीय पदाधिकारियों से कहा कि राहुल राठौर को जिले की चारों सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

 बता दें कि भाजपा ने भोगांव विधानसभा सीट से पहले राहुल राठौर को प्रत्याशी घोषित किया था। वहीं नामांकन के अंतिम दिन उनकी टिकट काटकर रामनरेश अग्निहोत्री को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद से राहुल राठौर पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनके समर्थकों ने दो दिन पहले भोगांव के रामलीला मैदान मेें सभा करने का प्रयास किया था जिसे पुलिस ने नहीं होने दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात 8:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल अचानक अवध नगर स्थित राहुल राठौर के आवास पर पहुंचे और उनके साथ दस मिनट तक गोपनीय बैठक की। उसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने बाहर आकर मीडिया को बताया कि सभी गिले शिकवे दूर हो गए हैं। राहुल को जिलेभर में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही उन्हें संगठन में भी पद दिया जाएगा। वहीं राहुल राठौर ने कहा कि पार्टी के समर्थित कार्यकर्ता के रूप में प्रचार व अन्य जिम्मेदारियों को निभाएंगे, उन्हें पार्टी से कोई शिकायत नहीं है। वह पूर्ण रूप से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, भोगांव से प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed