फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Putting aside the myths surrounding smart meters

Mainpuri News: स्मार्ट मीटर के भ्रम दूर किए जाएं

Sun, 26 Apr 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 26 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Putting aside the myths surrounding smart meters
मैनपुरी। जन-सुनवाई के दौरान सलेमपुर के नरेंद्र सिंह ने पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत की। बताया कि दिवगंत दादी के नाम प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत कनेक्शन था। विभाग ने मीटर तो लगा दिया लेकिन खंभे से लाइन नहीं जोड़ी। कुछ समय बाद 25 हजार रुपये का बिल विद्युत विभाग द्वारा भेजा गया। विभाग ने मीटर लगाने के बाद लाइन ही नहीं जोड़ी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को जांच कराकर तत्काल शिकायतकर्ता को राहत देने को कहा। स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम, आशंकाओं को दूर करने को भी कहा।
विज्ञापन

ककरिया के रामसेवक द्वारा पट्टाशुदा भूमि की पैमाइश कराने की मांग की। राजस्व विभाग के अधिकारियों से कहा कि आवंटित पट्टों पर पट्टेदार ही काबिज रहें। अनधिकृत कब्जों को लेकर भी राजस्व कर्मी सजग रहें। विक्कापुर के रामप्रकाश ने अमल दरामद कराने, टीपी नगर के सत्यवीर सिंह ने कब्जा हटवाने, सोतियाना के विक्रम राजपूत ने कब्जे को रोके जाने, रैपुरा के प्रभुदयाल ने कब्जे को खाली कराने की मांग की।राजा का बाग की रानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज आगरा रोड के रूपलाल शाक्य ने कब्जा हटवाने, उद्दैतपुर परमकुटी के रामसिंह ने खेत में डाले गए चकरोड की जांच कराने, बड़ेरी के ललित कुमार, अरविंद कुमार ने विद्युत लाइन तोड़े जाने, शिवनगर पुड़री के नीरज कुमार ने कब्जे को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, तहसीलदार हरेंश कर्दम, लालू जादौन, अश्वनी पांडेय, उदय चौहान, अर्जुन सिंह, प्रवेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed