{"_id":"6ac53258903352960905a8dc","slug":"products-made-by-female-inmates-will-get-market-access-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-168182-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: महिला बंदियों के उत्पादों को मिलेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: महिला बंदियों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार की महिला बंदियों के हुनर को बाजार और पहचान दिलाने के लिए दिवाली एवं करवाचौथ उत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। उत्सव समूह की ओर से 15 और 16 अक्तूबर को करहल चौराहा, बाईपास रोड स्थित ओम पैलेस में मेले का आयोजन होगा। उत्सव समूह की ओर से मंगलवार को मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया।
संस्थापक सदस्य सुधा तापड़िया ने बताया कि जिला कारागार की महिला बंदियों ने दीपक, करवा, तारकशी के उत्पाद और लड्डू गोपाल की पोशाक तैयार की जा रही हैं। मेले में इन उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले में करीब 45 महिलाएं अपने-अपने उत्पादों की स्टॉल लगाएंगी। मेले का उद्घाटन 15 अक्तूबर को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संगीता गुप्ता करेंगी। इस दौरान आभा तापड़िया, नंदनी अग्रवाल, सोनम अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।