{"_id":"6ac5359a91a9b3efa30c7258","slug":"supply-suspended-for-three-hours-due-to-repair-work-at-civil-lines-town-1-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-168197-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सिविल लाइन के टाउन-1 पर मरम्मत कार्य से तीन घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सिविल लाइन के टाउन-1 पर मरम्मत कार्य से तीन घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
फोटो 23 सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र में मरम्मत कार्य कराते बिजली कर्मी। स्रोत निगम
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र में मरम्मत कार्य और फॉल्ट के कारण कई इलाकों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सिविल लाइन उपकेंद्र के टाउन-1 क्षेत्र में हरिहर मंदिर ट्रांसफॉर्मर पर मरम्मत कार्य के लिए सुबह 10:30 बजे आपूर्ति बंद की गई। करीब तीन घंटे तक लोगों को विद्युत कटौती झेलनी पड़ी।
करहल रोड उपकेंद्र के कृष्णा टॉकीज फीडर पर मंगलवार को सुबह 5:30 बजे खराबी आ गई। फॉल्ट के कारण फीडर से जुड़े इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत कार्य के बाद मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। देवी रोड उपकेंद्र के सदर बाजार और महिला थाना फीडर पर भी खराबी के कारण करीब एक घंटे बिजली बंद रही। कर्मचारियों ने फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
ट्रांसफॉर्मर और फीडरों पर आने वाली खराबियों को दूर करने के लिए निगम की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जहां आवश्यक होता है, वहां सुरक्षा के दृष्टिगत आपूर्ति बंद कर मरम्मत कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन
- मुकेश कुमार, अधीक्षण अभियंता