{"_id":"65cb66c413035d82a704a88d","slug":"pradhan-kidnapped-young-man-and-beat-him-with-sticks-in-mainpuri-police-started-searching-for-accused-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रधान ने फोन कर बुलाया...फिर साथियों से कार में डलवा लिया, अड्डे ले जाकर जो किया; सुनकर खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रधान ने फोन कर बुलाया...फिर साथियों से कार में डलवा लिया, अड्डे ले जाकर जो किया; सुनकर खड़े हो गए रोंगटे
Tue, 13 Feb 2024 06:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Feb 2024 06:38 PM IST
सार
प्रधान ने फोन करके युवक को बुलाया। फिर साथियों से कार में डलवा लिया। अड्डे ले जाकर बेरहमी से पीटा। उसकी आपबीती सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
कार में अगवा किया गया युवक। (सांकेतिक)
- फोटो : Agra
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक को प्रधान ने फोन करके बुलाया। पहुंचने पर उसे साथियों से कार में डलवा लिया। आलीपुर खेड़ा ले जाकर लाठी और बेल्ट से बेरहमी से पिटवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना भोगांव थाना क्षेत्र के जगतपुरा गांव की है। गांव निवासी हरेंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर भाई अरुण कुमार उर्फ सुमित को ग्राम प्रधान नाका अवनीश ने फोन कर छाछा बुलाया था। प्रधान का फोन आने के बाद भाई छाछा चला गया। वहां प्रधान अवनीश ने साथियों की मदद से भाई को जबरदस्ती कार में डाल लिया। उसे अगवा कर आलीपुर खेड़ा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
वहां पर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा और बेल्ट से पीटा। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन