{"_id":"6a15e523afe5ee8f6c00867a","slug":"pradhan-injured-in-road-accident-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160099-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल प्रधान ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में घायल प्रधान ने तोड़ा दम
Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 26 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र में पांच मई को हुए सड़क हादसे में घायल ग्राम प्रधान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन आगरा के एक अस्पताल में उपचार करा रहे थे। घटना के बाद घर में मातम छाया है।
गांव फर्दपुर निवासी ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह पांच मई को पत्नी सुमन देवी के साथ मैनपुरी से वापस घर आ रहे थे। नगला पाल के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल से गंभीर रूप से घायल प्रधान को आगरा रेफर कर दिया गया था। परिजन एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
मंगलवार को इलाज के दौरान नरेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। खबर गांव पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र सिंह बसपा में विधानसभा क्षेत्रीय अध्यक्ष भी थे। मौत की सूचना मिलने के बाद आगरा मंडल मुख्य प्रभारी पूर्व एमएलसी नौशाद अली, दीपक पेंटर, रामनरेश वर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त की। संवाद