{"_id":"5920801f4f1c1b864bf25bf9","slug":"police-threat-to-peace-from-old-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध किसान से भी पुलिस को शांतिभंग का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध किसान से भी पुलिस को शांतिभंग का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sat, 20 May 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
वृद्ध किसान से भी पुलिस को शांतिभंग का खतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना औंछा पुलिस को एक 80 वर्षीय वृद्ध किसान से शांतिभंग का खतरा है। तभी तो झगडे़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनका चालान कर दिया। शनिवार को पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर दरोगा की शिकायत की है।
थाना औंछा क्षेत्र के गांव मदहन निवासी सूरजपाल (80) के घर के बाहर नाली का गंदा पानी भर गया था। 14 मई को वह भतीजे नाहर सिंह के साथ नाली साफ कर रहा था। तभी गांव निवासी दबंगों ने नाली का पानी रोक दिया। वृद्ध ने जब ऐसा करने का मना किया तो दबंग झगडे़ पर उतार आए। कुछ देर बाद यूपी-100 के पुलिसकर्मी गांव पहुंच गए। वृद्ध पर झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए उसे व दो भतीजों को पकड़कर थाने ले आए। कई बार मिन्नत करने के बाद भी दरोगा ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से जमानत कराने के बाद दरोगा ने अब चौथे आरोपी बनाए गए भतीजे की भी जमानत कराने की बात कही है। शनिवार को लाठी लेकर वृद्ध किसान एसपी कार्यालय पहुंचा। प्रार्थना-पत्र में दरोगा पर झूठे केस में फंसा कर चालान करने का आरोप लगाया। पीड़ित ने कहा है कि मामले की उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की जाए। ताकि पुलिस बेवजह निर्दोष लोगों को परेशान न कर सके।