फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police sought to arrest the accused of

एसएसपी से की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

Mon, 18 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 18 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Police sought to arrest the accused of
एसएसपी से की आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग - फोटो : अमर उजाला
थाना घिरोर क्षेत्र के नगला बाग में बुधवार रात को युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवारीजन और ग्रामीण एएसपी से मिले। उन्हें शिकायती पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे नगला बाग निवासी मृतक संजय के परिवारीजन और ग्रामीण एएसपी दिगंबर कुशवाह से मिले। उन्हें बताया कि 13 अप्रैल की रात संजय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवारीजनों ने ग्राम निवासी शैलेंद्र कुमार, रामरतन और श्रीकृष्ण के खिलाफ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पांच दिन बीतने के बाद भी थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी परिजन और गवाहों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश ने थाना पुलिस पर आरोपियों का बचाव करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार गरीब है उस पर मुकदमा वापसी का दबाव डाला जा रहा है। परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि धमकी दी जा रही है कि अगर फैसला नहीं किया तो दूसरे लड़के को भी जान से मार देंगे। थाना पुलिस को निर्देशित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराए जाने और परिजन और गवाहों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed