{"_id":"66faab40059b6d40060dcf2d","slug":"police-removed-body-of-woman-from-burning-pyre-sent-for-postmortem-in-mainpuri-started-investigating-case-2024-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हैलो पुलिस अंकल...मां को मार डाला आप जल्दी आ जाओ; पुलिस ने जलती चिता से निकलवाई लाश, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हैलो पुलिस अंकल...मां को मार डाला आप जल्दी आ जाओ; पुलिस ने जलती चिता से निकलवाई लाश, जानें पूरा मामला
Mon, 30 Sep 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:19 PM IST
सार
मैनपुरी में नाबालिग बिटिया ने पुलिस को फोन किया। कहा हैलो पुलिस अंकल पापा ने मां को मार डाला, आप जल्दी आ जाओ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से लाश निकलवाई। जांच कर रही है।
विज्ञापन
चिता सांकेतिक, पिंकी की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को महिला की मौत के बाद घरवाले चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। नाबालिग बेटी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद जलती चिता से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव बरहिया का है। गांव निवासी सुनील सिंह के साथ करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला खांड़े निवासी नेम सिंह यादव ने पुत्री पिंकी (32) की शादी वर्ष 2007 में की थी। पिंकी को एक पुत्र अतुल, पुत्री दीक्षा है। शनिवार की रात पिंकी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। रविवार की सुबह मायके पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों पक्ष के बीच समझौते को लेकर बातचीत चलती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
सोमवार शाम को मायके और ससुराल वालों में आपसी सहमति के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मृतका की बेटी दीक्षा ने पिता और साथियों पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जलती चिता से पिंकी का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका की बेटी दीक्षा के साथ ही अब मायके वाले भी ससुरालीजन पर आरोप लगा रहे हैं। आरोप लगने के बाद सभी ससुरालीजन भाग चुके हैं। प्रभारी थाना इंचार्ज रिंकेश शर्मा ने बताया कि अभी मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
यह भी देखेंः-
यह भी देखेंः-