{"_id":"64c64330bc1d00ea740a1435","slug":"police-arrested-two-vicious-bike-thieves-in-mainpuri-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी और बिक्री का तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े, चोरी और बिक्री का तरीका देख पुलिस भी रह गई हैरान
Sun, 30 Jul 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 04:32 PM IST
सार
मैनपुरी में दो शातिर बाइक चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। इनके चोरी और बिक्री करने का तरीका देख पुलिस भी हैरान रह गई। इनके कब्जे से चोरी की बाइकें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तुलसी वाटिका तिराहा के पास रविवार की सुबह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक पिकअप से तीन चोरी की बाइकें बरामद कीं। इसके साथ ही दो शातिर चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहनों चोरों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह कोतवाली इंस्पेक्टर प्रदीप सेंगर को सूचना मिली कि शहर में तुलसी वाटिका तिराहा के पास शातिर चोर बाइकों को बिक्री के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने परौंख पुल से बदनपुर मार्ग पर पहुंच कर पिकअप व उसमें सवार दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका के महंगे शौक पूरा करने के लिए छात्र ने अपनाई जरायम की दुनिया...कारनामे सुन पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
पिकअप में लगी काली पन्नी हटा कर देखा गया तो उसमें चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। पूछताछ करने पर चोरों ने अपने नाम अली शेर उर्फ सफी उर्फ डोकर निवासी बड़ाहार घिरोर और सूरज उर्फ उचना निवासी हनुमानगढ़ नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर फिरोजाबाद बताया। जांच के दौरान पिकअप भी चोरी की पाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद वाहन चोरों को जेल भेजा।