फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Police arrested two people driving with fake number plates on trucks in Mainpuri

Mainpuri: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भर रहे थे फर्राटा, पुलिस ने दो को पकड़ा; भेजे गए जेल

Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
सार

मैनपुरी में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे दो ट्रक चालकों को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Police arrested two people driving with fake number plates on trucks in Mainpuri
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर बताया कि वह लोग जनपद इटावा के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शनिवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग में लाने वाले गिरोह के बारे में शनिवार को सूचना मिली। सीओ करहल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। वहां ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन

दोनों को आरोपियों को भेजा गया जेल

पूछताछ करने पर पकडे़ गए लोगों ने अपने नाम जितेंद्र सिंह निवासी मालिन टोला छिपेटी इटावा और यशपाल यादव निवासी अहिरटोला थाना जसवंत नगर इटावा बताया। इन लोगों ने बताया कि वह लोग अपने वाहनों पर फर्जी नंबर लगाकर चलाते हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed