फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   PM's respect to the two village heads of district

जिले की दो ग्राम प्रधानों को पीएम का सम्मान

Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 26 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
PM's respect to the two village heads of district
सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अपने बेहतरीन कार्यों और विकास परक सोच के लिए जिले की दो ग्राम प्रधानों को झारखंड के जमशेदपुर टाटा स्टेडियम में पीएम ने सम्मानित किया। यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को आयोजित हुआ था।
विज्ञापन


 जिले की दो ग्राम सभाओं हलपुरा और अतीकुल्लापुर की ग्राम प्रधानों को झारखंड में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें गांव में विकास कार्य कराने, स्वच्छता रखने के अलावा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सही तरीके से पालन करने के लिए दिया गया। उक्त ग्रामसभाओं का चयन कुछ समय पूर्व देशभर में से चयनित चुनिंदा आदर्श ग्राम सभाओं में किया गया था। उक्त दोनों प्रधानों को पुरस्कार राशि के रूप में एक लाख रुपये दो किश्त में दिए जाएंगे। वहां से लौटकर आईं हलपुरा की कुसुमलता चौहान ने कहा कि यह एक अविस्मरणीय अनुभव है। यह सम्मान केंद्र सरकार ने गांव में निष्पक्ष रूप से कराए गए कार्यों के लिए दिया है। वहीं अतीकुल्लापुर की ग्राम प्रधान रीता यादव ने कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह और राज्यमंत्री निहाल चंद्र ने सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed