फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Plenty of claims but gas remains out of reach for people

Mainpuri News: दावे भरपूर पर लोगो के लिए गैस पहुंच से दूर

Thu, 19 Mar 2026 03:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Mar 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Plenty of claims but gas remains out of reach for people
फोटो 17 भोगांव में गैस एजेंसी पर लटकता ताला और सिलिंडर रख कर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड - फोटो : samvad
मैनपुरी। जिले में गैस की आपूर्ति को लेकर भले ही जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि भरपूर गैस के दावे कर रहे हों लेकिन कस्बों में जिस प्रकार से लोगों के सामने समस्याएं खड़ी हो रही हैं वे व्यवस्था दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। कस्बा भोगांव और बेवर में दूसरे दिन भी गैस के लिए लोगों को परेशान देखा गया। तेज धूप के बीच लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच घरेलू गैस की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहरी क्षेत्र में भले ही गैस एजेंसियों पर लाइन में कमी आई है लेकिन ग्रामीण अंचल में बुधवार को भी घरेलू गैस को लेकर लोगों को परेशान देखा गया। गैस की कमी के कारण गैस एजेंसियों पर ताला लटक गए। वहीं कई जगह दोपहर बाद तक लोगों की धूप के बीच लाइन में लगना पड़ रहा है। गैस की समस्या से परेशान लोगों का कहना है कि यदि घर पर ही गैस की आपूर्ति कर दी जाए तो लोगों की समस्या का निदान हो जाएगा।
विज्ञापन

11 बजे ही एजेंसी पर लटक गया ताला : भोगांव।
नगर में रसोई गैस की समस्या लगातार बनी हुई है। घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है। कई लोगों की बुकिंग नहीं हो पा रही है, जबकि कुछ को ओटीपी तक नहीं मिल रहा। लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ स्थानों पर सिलिंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी भी बढ़ गई है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

सिलिंडर खत्म, चूल्हे पर पक रहा मिड-डे-मील:
रसोई गैस की किल्लत ने अब परिषदीय विद्यालयों मे बनने वाले मिड-डे-मील को भी अपनी चपेट में ले लिया है। विद्यालयों में सिलिंडर की आपूर्ति नहीं होने से बच्चों को खाना मिलने में परेशानी हो रही है। कंपोजिट विद्यालय भोगांव, प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर, प्राथमिक विद्यालय जैतूलपुर, प्राथमिक विद्यालय मक्खनपुर में बुधवार को सिलिंडर खत्म होने से चूल्हे पर भोजन बनाया गया। इसके चलते रसोइयां परेशान देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने की गैस सिलिंडर की मांग : मैनपुरी।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अरुण यादव के नेतृत्व में शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में जिले में एमडीएम वितरण के लिए गैस सिलिंडर की समस्या से अवगत कराया गया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद कई गैस एजेंसी संचालक गैस सप्लाई की कमी का बहाना बनाकर विद्यालयों को गैस सिलिंडर नहीं दे रहे हैं। इससे विद्यालयों में एमडीएम योजना अवरुद्ध होने की कगार पर है। शिक्षक नेताओं ने अधिकारियों को शिक्षकों की अन्य समस्याओं से भी अवगत करया। ज्ञापन देने वालों में सुभाष कश्यप, सुनील कुमार, जितेंद्र वर्मा, विकास यादव, राजकमल, विक्रांत सिंह, ओमेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

फोटो 17 भोगांव में गैस एजेंसी पर लटकता ताला और सिलिंडर रख कर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड

फोटो 17 भोगांव में गैस एजेंसी पर लटकता ताला और सिलिंडर रख कर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड- फोटो : samvad

फोटो 17 भोगांव में गैस एजेंसी पर लटकता ताला और सिलिंडर रख कर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड

फोटो 17 भोगांव में गैस एजेंसी पर लटकता ताला और सिलिंडर रख कर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed