फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Players to showcase their skills at the divisional karate competition.

Mainpuri News: मंडलीय कराटे प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 11 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Players to showcase their skills at the divisional karate competition.
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 13 अगस्त को पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मंडलीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए खेल विभाग और शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में चारों जनपदों से चयनित छात्र-छात्राएं विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किए जाने की संभावना है। जिला व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता को व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। स्टेडियम में प्रतियोगिता स्थल, खिलाड़ियों के बैठने, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। मंडलीय स्तर की इस प्रतियोगिता को लेकर जिले के कराटे खिलाड़ियों में भी उत्साह है। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर वे जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed