{"_id":"57891ef84f1c1b067b13dfd2","slug":"play-the-game-in-the-spirit-of-the-game-pradeep-pratap","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल को खेल की भावना से खेलें: प्रदीप प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल को खेल की भावना से खेलें: प्रदीप प्रताप
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खेल को खेल की भावना से खेलें: प्रदीप प्रताप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा के महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज प्रांगण में तीन दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह उर्फ छोटे प्रधान ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से हाथ मिलवाकर किया।
उद्घाटन मैच मोहल्ला कोट और मोहल्ला चमनगंज में हुआ। इसमेें चमनगंज टीम ने टॉस जीतकर पहले पाला दी। मोहल्ला कोट टीम ने 53 प्वांइट और मोहल्ला चमनगंज टीम 25 प्वांइट ही प्राप्त कर सकी। विजयी टीम मोहल्ला कोट के कप्तान हर्ष कुमार को मुख्य अतिथि से पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं उपविजेता टीम के कप्तान सलमान को भी पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप प्रताप सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलें। रैफरी की भूमिका देवेश सिंह और रघु दीक्षित ने निभाई। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक हर्ष दीक्षित, शिवम चौहान, गोविंद दुबे, कन्हैया ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को मुख्य अतिथि 31 सौ रुपये का और उपविजेता टीम को 21 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस मौके पर श्याम त्रिपाठी, सूर्यप्रताप सिंह प्रधान, प्रमोद दुबे समेत कई लोग मौजूद रहे।