फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   personnel took  fifteen thousand rupees from victim for proper postmortem of dead body In Mainpuri

शवों के सौदों का शर्मनाक खेल: पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजन से होती सौदेबाजी, किशोर की मौत पर लिए 15 हजार

Mon, 29 May 2023 07:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 May 2023 07:21 PM IST
सार

मैनपुरी में शवों के सौदों का शर्मनाक खेल खेला जा रहा है। यहां पोस्टमॉर्टम हाउस पर कर्मी परिजन से सौदेबाजी करते हैं। किशोर की मौत पर 15 हजार रुपये लेने का मामला सामने आया है। 

 

विज्ञापन
personnel took  fifteen thousand rupees from victim for proper postmortem of dead body In Mainpuri
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पोस्टमॉर्टम हाउस में शवों का सौदा होता है। मरने वाले के परिजन दुःखी हैं, परेशान हैं, पैसों के भूखे भेड़ियों पर इस बात का कोई असर नहीं पड़ता। इस बात भी असर नहीं पड़ता कि मरने वाला नौजवान था, इकलौता था। किशोर के शव का सौदा करने का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मामले में जांच समिति बनाई गई है जो जांच करके रिपोर्ट तैयार करेगी।    

विज्ञापन

 
बात बीती 27 मई की है। करहल थाना क्षेत्र के हाजीपुर सेमरी गांव निवासी राजकुमार के बेटे अनमोल की बिजली गिरने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मची रही। उन पर जैसे पहाड़ टूटा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात कुछ कर्मियों ने संवेदनदीनता की हदें पार कर दीं। 

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनाने के लिए 15 हजार 

पीड़ित ने बताया कि कर्मियों ने परिवार के लोगों से कहा कि यदि शासन से अच्छा मुआवजा पाना है तो सही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बनवानी होगी। रिपोर्ट तभी सही बनेगी जब 15 हजार रुपये दोगे। रुपये न देने पर रिपोर्ट बीमारी से मौत की बना दी जाएगी। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- बिखर गए दुल्हन के सपने: दूल्हे का फरमान, बोला- दोस्तों के बीच होगी किरकिरी, कार नहीं तो शादी नहीं; और फिर...

फफककर रोने लगा पिता

काफी देर तक कर्मी दबाव बनाते रहे। दबाव में आकर परिजन ने पैसे दे दिए। लेकिन, उनके मन में यह बात कचोटती रही। इस पर किसी ने यह बात समाजवादी पार्टी के एमएलसी मुकुल यादव को बताई। जानकारी हुई तो एसएलसी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। यहां मृतक का पिता फफककर रोने लगा। रोते हुए 15 हजार रुपये लिए जाने की जानकारी दी।

दोषियों को निलंबित करने की मांग

एमएलसी ने डीएम, एडीएम और सीएमओ से इसकी शिकायत की। जानकारी होने के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद रिश्वत लेने वाले कर्मियों में अफरातफरी मच गई। मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जाने लगी। एमएलसी ने दोषियों को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः- पैसों के लिए माता-पिता को मार डाला: बेटे ने रोका और मार दी गोली; पत्नी व साले ने दिया साथ...ऐसे रची थी कहानी

दो एसीएमओ की समिति करेगी जांच

मामले की शिकायत प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग ने भी कड़ा कदम उठाया है। मामले की जांय के लिए दो एसीएमओ की समिति का गठन किया गया है। इसमें एसीएमओ डॉ. संजीव राव बहादुर और डॉ. अनिल वर्मा को शामिल किया गया है। समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोषी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

सीएमएओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम हाउस पर रुपये लेने की शिकायत प्राप्त हुई है। जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी मिलेगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed