{"_id":"6aeccbd938d1b01ec907fe30","slug":"person-who-committed-murder-by-hitting-with-a-car-arrested-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-170398-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: कार से टक्कर मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: कार से टक्कर मारकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बिछवां। एलआईसी की 14 लाख रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए दोस्तों ने ही युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया।
सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने बताया कि 26 जुलाई की रात थाना क्षेत्र के शाहपुरा गांव निवासी सुखवीर चार लोगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी थी। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सुखवीर का 14 लाख रुपये का बीमा करवा रखा था। उन्हें इस बात का पूरा भरोसा था कि वे हत्या को सामान्य सड़क हादसे की शक्ल देकर एलआईसी से आसानी से लाखों रुपये की रकम वसूल लेंगे। पुलिस की तफ्तीश में कार से टक्कर मारकर सुखवीर की हत्या करने वाले आरोपियों की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपी पूर्व में जेल भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक सूचना पर हत्या में शामिल वांछित को थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने बिछवां पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी अमनेंद्र उर्फ अमन निवासी मुरली नगर आदर्श नगर भोगांव ने जुर्म कबूला।