{"_id":"5716685c4f1c1b36228b4665","slug":"people-wandered-for-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे के लिए भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसे के लिए भटकते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पैसे के लिए भटकते रहे लोग
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सुबह से ही लोग पैसों के लिए भकटते दिखे। एक ओर महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहे, वहीं दूसरी ओर शहर के अधिकांश एटीएम खराब थे या उनमें कैश नहीं था। लोग पैसों के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर काटते देखे गए।
पूर्व में शासन ने महावीर जयंती के अवकाश की घोषणा 20 अप्रैल को की थी। अचानक यह छुट्टी 19 अप्रैल को कर दी गई। इसके चलते मंगलवार को सभी बैंक और कार्यालय बंद रहे। अचानक हुई छुट्टी के चलते बैंक पहुंचे लोगों को वहां ताला लगा मिला। इसके बाद उन्होंने पैसे की निकासी के लिए एटीएम का रुख किया तो वहां भी कैश नहीं था। एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक भटकते देखे गए। एक दो एटीएम कार्यरत भी थे तो वहां लोगों की लाइनें लगी हुईं थी। भांवत चौराहा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर देर शाम तक लोगों की लाइन लगी रही। वहीं स्टेशन रोड, आगरा रोड, आगरा बाईपास रोड, कचहरी रोड आदि पर स्थिति एटीएम से लोगों को निराशा ही हाथ लगी।