फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   People in distress due to seven-hour power cut.

Mainpuri News: सात घंटे की बिजली कटाैती से लोग बेहाल

Sun, 05 Jul 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 05 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
People in distress due to seven-hour power cut.
फोटो 24 देवी रोड उपकेंद्र पर मशीनों को व्यवस्थित करते कर्मचारी। संवाद
मैनपुरी। बिजली विभाग ने रविवार को मरम्मत के नाम पर पर पांच घंटे की कटौती का आदेश जारी किया था लेकिन विभाग निर्धारित समय में मरम्मत का कार्य नहीं करा पाया। इसके कारण देवी रोड क्षेत्र के करीब पांच हजार घरों के लोगों को भीषण गर्मी में सात घंटे से अधिक समय तक परेशानी से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को मरम्मत का कार्य ऐसे समय में कराना चाहिए था जब मौसम ठंडा रहता है।
विज्ञापन

उपकेंद्र देवी रोड से देवी रोड, आश्रम रोड, राजा का बाग, मंडी धर्मदास, बालाजीपुरम, कचहरी रोड, सदर बाजार, जीवालाल कॉलोनी आदि क्षेत्रों के करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति होती है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को आदेश जारी कर सुबह 9 बजे से दो बजे तक मरम्मत के नाम पर आपूर्ति बाधित रहने की बात की थी। उपभोक्ताओं ने भी इसी आधार पर अपने घरों में पेयजल आदि की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

विभाग निर्धारित समय से मरम्मत का कार्य शुरू नहीं करा सके। दोपहर करीब 11:30 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित कर काम शुरू किया गया। विभाग ने पहले पांच बजे तक कार्य पूरा होने की बात कही लेकिन विभाग करीब पौने सात बजे आपूर्ति सुचारू कर सका। उमसभरी गर्मी में सात घंटे से अधिक समय तक की बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed