{"_id":"58bc4d7a4f1c1b185ae7e5dc","slug":"ped-par-chadha-kabr-bijjoo-dekhane-ko-umade-graameen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर चढ़ा कब्र बिज्जू देखने को उमड़े ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर चढ़ा कब्र बिज्जू देखने को उमड़े ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कब्र बिज्जू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के नगला कीरत में रविवार सुबह एक पेड़ पर चढे़ कब्र बिज्जू को देखने के लिए वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों ने करीब दो घंटा की मशक्कत के बाद कब्र बिज्जू को पकड़ लिया और जंगल में छोड़ दिया।
गांव नगला कीरत में सुबह ग्रामीणों ने एक अजीब जानवर को पेड़ पर चढ़ा देखा तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई बेहद ऊंचे स्थान पर बैठे अजीब जानवर को देखना चाहता था। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी तो कर्मी वहां पहुंच गए। वन अधिकारी केके जैन के साथ वहां पहुंची टीम ने कब्र बिज्जू को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब दो घंटे तक चली मशक्कत के बाद उसको पकड़ा सका। टीम उसे साथ ले गई और जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वन अधिकारी ने बताया कि कब्र बिज्जू अधिकतर कब्रिस्तान आदि स्थानों के समीप पाया जाता है। वह कब्र को खोदकर मुर्दे शव को खाता है।