फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   party worker said Dimple Yadav will lose election By tearing his kurta at SP office in mainpuri

UP: अखिलेश को अपनों से ही चुनौती, सपा कार्यालय पर कुर्ता फाड़कर चीखा कार्यकर्ता; 'बुरी तरह हारेंगी डिंपल यादव'

Sun, 17 Mar 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 06:29 PM IST
सार

अखिलेश यादव को अपनों से ही चुनौती मिल रही है। अब सपा कार्यालय पर कुर्ता फाड़कर कार्यकर्ता चीखा। कहा कि डिंपल यादव बुरी तरह हारेंगी। उसने राजनीति छोड़ने की भी बात कही। 

विज्ञापन
party worker said Dimple Yadav will lose election By tearing his kurta at SP office in mainpuri
सपा कार्यालय पर कुर्ता फाड़कर चीखा कार्यकर्ता; 'बुरी तरह हारेंगी डिंपल यादव' - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। मैनपुरी सीट से सपा की ओर से डिंपल यादव मैदान में हैं। इस बीच रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सपा कार्यालय के सामने एक कार्यकर्ता ने अपना कुर्ता फाड़ लिया। उसने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गांव ब्योंती खुर्द निवासी सपा कार्यकर्ता निर्दोष यादव आवास विकास स्थित सपा कार्यालय के बाहर मौजूद नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कह रहे हैं कि उनके और उनके जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पदाधिकारी गलत व्यवहार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

पार्टी को कमजोर कर रहे पदाधिकारी

सांसद डिंपल यादव जब भी मैनपुरी आती हैं तो उनके सुरक्षाकर्मी स्थानीय पदाधिकारियों के इशारे पर कर्मठ और नौजवान कार्यकर्ताओं को धक्का मारकर बाहर कर देते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी सपा को मजबूत करने के बजाए उसे कमजोर करने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे

इसी बीच सपा नेता ने अपना कुर्ता फाड़ते हुए राजनीति छोड़ने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो डिंपल यादव जीतना तो दूर 50 हजार वोट से हारेंगी। कार्यकर्ता ने वर्तमान पार्टी पदाधिकारी के साथ ही एक पूर्व विधायक पर भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पार्टी पदाधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed