फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   parivaar mein sabase chhota tha yogendr, macha koharaam

परिवार में सबसे छोटा था योगेंद्र, मचा कोहराम

Sun, 05 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sun, 05 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
parivaar mein sabase chhota tha yogendr, macha koharaam
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आगरा में आईएसबीटी के पास हुए सड़क हादसे में मैनपुरी के युुवक योगेंद्र की भी मौत हो गई। वह यहां एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था और रविवार को आगरा में मीटिंग में भाग लेने के लिए गया था। सूचना मिलते ही यहां से उसका भाई आगरा के लिए रवाना हो गया है। योगेंद्र पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। पिछले वर्ष ही उसके पिता की मौत हुई थी।
विज्ञापन


शहर के राधारमन रोड स्थित डीएन कालोनी में योगेंद्र सिंह चौहान परिवार के साथ रहता था। उसके पिता स्वर्गीय हरनाथ सिंह चौहान की पिछले साल ही मौत हुई है। वह एलआईयू में सब इंस्पेक्टर थे। योगेंद्र यहां अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहता था। परिवार में उसकी मां रन्नो देवी व उसके अलावा दो भाई और दो बहनें भी हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं एक भाई वकील और दूसरा फौज में हैं। वह यहां एक निजी फाइनेंस कंपनी में मार्केटिंग में काम करता था। परिवार वालों ने बताया कि रविवार को उसकी आगरा में मीटिंग थी। इसके चलते ही सुबह वह घर से निकला था और शाम तक आने की कह गया था। दोपहर में हादसे में उसकी मौत की सूचना आ गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों ने बताया कि योगेंद्र की मां की तबियत खराब रहती है। यही कारण है कि उन्हें योगेंद्र की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। सिर्फ यही बताया गया है कि वह घायल हो गया है। जबकि हादसे की जानकारी होते ही कालोनी के लोग उसके घर पर एकत्रित होने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed