फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   parashuraam kee shobhaayaatra mein dikha saampradaayik sauhaard

परशुराम की शोभायात्रा में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द

Sun, 30 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 30 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
parashuraam kee shobhaayaatra mein dikha saampradaayik sauhaard
शोभायात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भगवान परशुराम जयंती दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। नगर में शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इसका शुभारंभ एसडीएम और सीओ परशुराम की आरती उतारकर किया
विज्ञापन

शोभायात्रा किशनी चौराहा, सदर बाजार, बजरिया होती हुई आजाद हिंद इंटर कालेज में पहुंचकर समाप्त हुई। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में निकली इस शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक मनोहारी झांकियां शामिल थीं। रामलीला मैदान में ही सत्यप्रकाश दुबे, संयोजक नितिन चतुर्वेदी व विवेक पांडेय ने भगवान परशुराम सहित अन्य देवों की आरती उतारी।  
विज्ञापन

शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय, शर्बत आदि का इंतजाम रास्ते में कई स्थानाें पर किया गया। शोभायात्रा के बाद गोष्ठी हुई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा अगर ब्राह्मणों को अपना सम्मान बनाए रखना है तो एकजुट रहना होगा। भगवान परशुराम ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया और सम्मान की रक्षा की। अध्यक्षता पंडित देवकीनंदन ने की और संचालन मनोज दुबे ने किया। विशिष्ट अतिथि रामनरेश मिश्रा कानपुर मंडल अध्यक्ष, डा. प्रदीप उपाध्याय, इटावा से गिरीश तिवारी, नितिन चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश दुबे, पंकज चतुर्वेदी, रमाकांत दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय ने की हिस्सेदारी
शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इसमें हिस्सेदारी की। जैसे ही शोभायात्रा मोहल्ला काजी क्षेत्र में पहुंची वहां अफरोज अली, पूर्व सभासद आजम खां, राना टेलर, नवाब खां सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने इसका स्वागत करभाईचारे की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed