{"_id":"58b9ab484f1c1b026e83139f","slug":"painsil-aur-osiyan-king-pichakaaree-bikheregee-rang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंसिल और ओसियन किंग पिचकारी बिखेरेगी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंसिल और ओसियन किंग पिचकारी बिखेरेगी रंग
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दुकान पर सजी पिचकारियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली का माहौल बाजार में दिखने लगा है। इस बार बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बाजार में कई विशेष आइटम उपलब्ध हैं। यही नहीं होली के रंगों को गिफ्ट पैक भी बाजार में हैं। इसके अलावा अलग-अलग डिजाइन की पिचकारी भी बच्चों के लिए बाजार में मौजूद हैं। कुल मिलाकर इस बार होली पर लोगों के लिए बाजार में काफी कुछ नया है। इनकी कीमत क्वालिटी और साइज के अनुसार अलग-अलग है।
जैसे-जैसे होली नजदीक आती जा रही है बाजार भी इसके रंग में रंगता जा रहा है। इस बार होली को स्पेशल बनाने के लिए काफी कुछ नया है। इस बाजार में ओसियन किंग नाम से स्पेशल पिचकारी आई है। इसकी कीमत सात सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक है। वहीं आम पिचकारी की कीमत 20 रुपये से शुरू हो जाती है। इसी प्रकार इस बार सिल्की हर्बल गुलाल भी बाजार में नया प्रोडक्ट है। यह विशेषकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया जो होली तो खेलना चाहते हैं लेकिन सिंथेटिक रंगों से स्किन को होने वाले नुकसान के चलते डरे रहते हैं। इस गुलाल से त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता है।
स्टेशन रोड पर रंगों और पिचकारी की दुकान करने वाले उत्सव गुप्ता ने बताया कि इस बार जो लोग रंगों या पिचकारी की खरीदारी कर रहे हैं वह पर्यावरण और त्वचा को लेकर काफी सचेत हैं। यही कारण है कि इस बार ईको फ्रेंडली रंगों की विशेष मांग है। हालांकि सिंथेटिक रंग भी बिक रहे हैं। इसका कारण ईको फ्रेंडली रंगों का थोड़ा महंगा होना है। इनके गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें विभिन्न प्रकार के छह रंग हैं। यह होली पर किसी को भी गिफ्ट किए जा सकते हैं। इसके अलावा बाजार में होली पर बच्चों के लिए इस बार रबर के मुखौटे भी आए हैं। इनकी भी विशेष डिमांड है।