फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   pahale din huee shailaputree kee pooja

पहले दिन हुई शैलपुत्री की पूजा

Fri, 08 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Fri, 08 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
pahale din huee shailaputree kee pooja
नवरात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिलेभर में शुक्रवार को नवरात्र का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही भक्तों का हुजूम माता शीतला देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगा। पहले दिन माता के प्रथम अवतार शैलपुत्री का पूजन हुआ। लगातार प्रतिदिन माता के नौ स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। इस दौरान कन्याओं का भोज, भंडारा समेत कई आयोजन होंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह नगर की सभी सड़कें माता के भक्तों से अटी दिखीं। सुबह से ही शीतला देवी मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। इस आयोजन में दूर-दूर से माता के भक्त शीतला माता के मंदिर में पूजा-अर्चन करने पहुंचेंगे। भक्तों ने लोगों को प्रसाद का वितरण किया। बड़ी संख्या में युवा पूजा करने मंदिर पहुंचे। युवतियों ने भी माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। मंदिर पहुंची मोहल्ला सोतियाना निवासी मोहिनी ने बताया कि वह प्रतिवर्ष नवरात्र में नौ दिन व्रत रखती हैं। शुक्रवार को शीतला देवी मंदिर में श्रद्धा भाव का अनूठा संगम देखने को मिला। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्त पूजा-अर्चन के लिए पहुंचे। वहीं माता पर नेजा चढ़ाने के लिए भी कई गांवों से लोग मंदिरों में पहुंचे। विभिन्न मार्गों पर लोग नाचते गाते नेजा चढ़ाने जाते दिखे। वहीं मंदिरों पर अत्यधिक भीड़ के चलते सुरक्षा के लिए सुबह से ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। जो देर शाम तक तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed