{"_id":"58f8b3654f1c1bf158470ce3","slug":"paara-43-paar-aasamaan-se-baras-rahee-aag","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 43 पार, आसमान से बरस रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 43 पार, आसमान से बरस रही आग
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Thu, 20 Apr 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और धूल भरी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया है। सूर्यदेव की तपिश के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। दोपहर में बाजारों की भी रौनक छिनी नजर आई। अब लोग पूरी तरह चेहरा ढककर घरों से निकलने लगे हैं। अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पिछले कई दिनों से दिनों दिन बढ़ रही गर्मी से परेशान हैं। गर्मी के साथ शुरू हुई धूल भरी गर्म हवाओं ने तो लोगों का चैन ही छीन लिया है। तेज गर्म हवाओं के साथ उड़ने वाली धूल से सड़क पर चलने वालों का बुरा हाल है। गुरुवार को तो हद ही हो गई। सुबह नौ बजे से ही शुरू हुई भीषण गर्मी देर शाम तक लोगों को परेशानी में डाले रही। दोपहर में गर्म और धूल भरी हवाओें ने लोगाें की परेशानी को और बढ़ाया। भीषण गर्मी के बीच गेहूं की फसल की कटाई और मढ़ाई में किसानों को भी पेरशानी हो रही है।