{"_id":"581e21b84f1c1b8617435d04","slug":"paanch-sthaanon-par-paalika-lagaegee-vaatar-eteeem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच स्थानों पर पालिका लगवाएगी वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच स्थानों पर पालिका लगवाएगी वाटर एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water
पेयजल से परेशान अब शहर के लोगों को नगर पालिका जल्द राहत देगी। पालिका प्रशासन द्वारा शहर में पांच स्थानों पर वाटर एटीएम लगवाने की तैयारी की जा रही है। वाटर एटीएम लगने से राहगीरों को एक रुपये प्रति लीटर की दर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।
शहर में पालिका और जल निगम द्वारा कई स्थानों पर हैंडपंप तो लगवाए गए हैं, लेकिन ज्यादातर हैंडपंप या तो खराब रहते हैं या फिर उनसे दूषित पानी निकलता है। अब पालिका प्रशासन ने इसका स्थायी समाधान कराने का मन बनाया है।
अधिशासी अधिकारी रामपाल यादव का कहना है कि नगर पालिका द्वारा एक हजार लीटर क्षमता का वाटर एटीएम स्थापित कराया जाना है। पालिका की योजना है कि एक स्थान पर इंतजाम कराने की बजाय 200-200 लीटर क्षमता वाले पांच वाटर एटीएम स्थापित करा दिए जाएं। इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि हम उतनी ही धनराशि और बजट में ज्यादा लोगों को आरओ वाटर उपलब्ध करा पाएंगे। उनका कहना है कि अभी स्थान का निर्धारण नहीं किया गया है। लेकिन, लोगों द्वारा ईशन नदी तिराहा, करहल चौराहा, भावंत चौराहा, आगरा रोड के नाम सुझाए जा रहे हैं। बोर्ड के सामने सभी नामों का प्रस्ताव रखा जाएगा। सर्वाधिक जरूरत वाले स्थानों पर वाटर एटीएम आरओ प्लांट की स्थापना कराई जाएगी।