फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Only schools with better reports will become examination centers.

Mainpuri News: बेहतर रिपोर्ट वाले विद्यालय ही बनेंगे परीक्षा केंद्र

Wed, 23 Sep 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 23 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Only schools with better reports will become examination centers.
फोटो 29 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2027 के केंद्र निर्धारण का कार्य अंतिम दौर में पहुंच चुका है। कॉलेजों के ऑनलाइन आवेदन की रिपोर्ट परिषद को पहुंच चुकी है। किसी भी समय परिषद परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी कर सकता है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 21 सितंबर तक जनपद स्तर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए कॉलेजों की सूची मांगी थी। जिलाधिकारी के निर्देशन में प्राप्त हुए ऑनलाइन आवेदनों की तीन स्तरीय जांच के बाद सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है। उम्मीद है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करेगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो 2027 की परीक्षा में वही कॉलेज केंद्र बनाए जाएंगे जिनकी छवि 2026 की बोर्ड परीक्षा के दौरान अच्छी रही है। उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर किया जाएगा जिनमें 2026 की परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई है। माना जा रहा है कि 2027 की परीक्षा के दौरान केंद्रों की संख्या 80 से 90 के बीच होगी।
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जनपद से ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के लिए आवेदन करने वाले केंद्रों का सत्यापन कर रिपोर्ट परिषद को भेज दी गई है। परीक्षा केंद्र का निर्धारण परिषद को ही ऑनलाइन करना है। परिषद किसी भी समय केंद्रों की सूची जारी कर सकता है। सूची प्राप्त होते ही आपत्तियों और प्रत्यावेदन के लिए सार्वजनिक की जाएगी। - सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed