फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Only 25 percent of government procurement centers target

सरकारी केंद्रों पर लक्ष्य की मात्र 25 प्रतिशत खरीद

Thu, 19 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Thu, 19 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only 25 percent of government procurement centers target
गेहूं खरीद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले 50 दिनों से चल रही सरकारी गेहूं खरीद की हकीकत देख अधिकारियों का भी पारा चढ़ गया। लक्ष्य के मुकाबले में अभी तक जिले में मात्र 25 फीसदी ही खरीद हो सकी है। कई एजेंसियों पर तो लक्ष्य की मात्र 11 फीसदी ही खरीद हुई है। इस संबंध में एडीएम सूर्यमणि लाल चंद्र का कहना है कि खरीद एजेंसियों को चेतावनी दी गई है। साथ ही खरीद में तेजी लाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन


 जिले में दो अप्रैल से 74 केंद्रों पर गेहूं खरीद की शुरुआत हुई थी। इन केंद्रों पर सरकार के समर्थन मूल्य 1525 रुपये पर गेहूं की खरीद की जाने के आदेश दिए गए थे। जिले को कुल चार लाख कुंतल गेहूं खरीदने का लक्ष्य दिया गया था। जिले में खरीद शुरू हुए लगभग 50 दिन हो चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक लक्ष्य की मात्र 25 फीसदी खरीद ही हुई है। सर्वाधिक बुरी स्थिति क्रय एजेंसी यूपी स्टेट एग्रो की है। इस एजेंसी ने लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 11.07 प्रतिशत की ही खरीद की है। इसके अलावा लक्ष्य के सापेक्ष कर्म कल्याण निगम ने 27.53 प्रतिशत, पीसीएफ ने 27.29 प्रतिशत, खाद्य विभाग ने 26.71, यूपी एसएस ने 20.89 प्रतिशत ही खरीद की है। वहीं एफसीआई ने भी लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम खरीद की है।  
विज्ञापन


कम खरीद पर दो केंद्र बंद कराए।
मैनपुरी। लक्ष्य से काफी कम खरीद पर पीसीएफ के दो केंद्रों को बंद करने के आदेश डीएम लोकेश एम ने जारी कर दिए हैं। डीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी नंदलाल और जिला प्रबंधक पीसीएफ को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि काफी कम खरीद होने के कारण वे घिरोर और भोगांव के अपने-अपने केंद्रों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दें। साथ ही इन केंद्रों को आवंटित राशि और बोरा को पास के केंद्रों पर भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed