{"_id":"68a41518319e797f2a0fcb83","slug":"one-thief-got-shot-in-the-leg-in-a-police-encounter-the-other-escaped-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ठेके से चुराई थी शराब...पुलिस मुठभेड़ में हुआ ऐसा हश्र, कांप उठा; साथी अंधेरे में दे गया चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ठेके से चुराई थी शराब...पुलिस मुठभेड़ में हुआ ऐसा हश्र, कांप उठा; साथी अंधेरे में दे गया चकमा
Tue, 19 Aug 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:39 AM IST
सार
मैनपुरी में पुलिस की ठेके से शराब चुराने वाले आरोपी से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव विघरई स्थित शराब ठेका से चोरी करने वाले दो चोरों से सोमवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पावर हाउस के पास मुठभेड़ में एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका साथी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया। चोर के कब्जे से चोरी की गई शराब, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए। उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना दन्नाहार वीरेंद्र पाल सिंह सोमवार की रात को पावर हाउस के पास रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी संदिग्ध बाइक सवार दो लोगों को आता देख रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख बाइक सवार पीछे मुड़ कर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने टीम पर फायर कर दिए। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ की सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, करीब आधा घंटा चली मुठभेड़ में एक बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
साथी चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ करने पर पकडे़ गए बाइक सवार ने अपना नाम शिशुपाल निवासी गांव गोकुलपुर कुरावली बताया। उसने बताया कि भागे हुए साथी का नाम अभिषेक है। उन लोगों ने ही विघरई स्थित शराब ठेका से चोरी की वारदात अंजाम दी थी। उसके कब्जे से चोरी की गई शराब, तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ सिटी ने बताया कि शिशुपाल पर कुरावली, एटा आदि थानों में करीब सात आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन