फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   One killed, four injured in bike collision

बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Mon, 15 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Mon, 15 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in bike collision
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर गांव रुई के समीप बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चार अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एक घायल को सैफई रेफर किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी सुदीप सिंह (22) रविवार को थाना भोगांव क्षेत्र के गांव महौली खेड़ा निवासी मामा राजेश के घर गया था। सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मामा भांजा बाइक से गांव उदयपुर लौट रहे थे। तभी गांव रुई के समीप मैनपुरी की ओर से आ रही बाइक से से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेश और दूसरी बाइक पर सवार नगला भगत निवासी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed