फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   On August 15. Students without a uniform look

15 अगस्त पर भी बिना यूनिफार्म के दिखेंगे छात्र

Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Tue, 09 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
On August 15. Students without a uniform look
स्‍कूल वर्दी - फोटो : file photo
विद्यालय खुले चार माह बीत गए लेकिन अभी तक परिषदीय स्कूलों में यूनिफार्म नहीं बांटी गई। कुछ छात्र तो पिछले सत्र की यूनिफार्म पहनकर विद्यालय पहुंच रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर भी छात्र पुरानी या बिना यूनिफार्म पहने नजर आएंगे। कारण अभी तक प्रधानाध्यापकों के खातों में यूनिफार्म की धनराशि नहीं पहुंचना है। 
विज्ञापन


सर्वशिक्षा अभियान के तहत परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दो-दो निशुल्क यूनिफार्म वितरण के लिए प्रति छात्र-छात्राओं को चार सौ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाती है। सितंबर तक के नामांकन के आधार पर छात्रों को यूनिफार्म दी जानी थी। एक जुलाई तक विद्यालय प्रबंध समिति के खातों में धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा सचिव ने दिए थे। जट भी आ गया है लेकिन धनराशि प्रधानाध्यापकों के खातों में नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन

जबकि शिक्षा सत्र शुरू हुए एक माह बीत चुका है। ऐसे में छात्र 15 अगस्त को भी बिना यूनिफार्म के नजर आएंगे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी यूनिफार्म वितरण काफी देरी से शुरू हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4.19 करोड़ रुपये शासन ने भेजे 
विभाग ने छह करोड़ 84 लाख रुपये का प्रस्ताव यूनिफार्म के लिए शासन को भेजा था। यह स्वीकृत हो गया है। शासन ने 75 प्रतिशत धनराशि के हिसाब से 4.19 करोड़ रुपये विभाग को भेज दिए हैं। इस धनराशि से 1.40 लाख बच्चों को यूनिफार्म दी जाएगी। 

                            
बजट स्वीकृत हो गया है। विभाग बैंक के जरिए सभी प्रधानाध्यापकों को राशि भेज जा रहा है। शीघ्र ही बजट खाते में पहुंच जाएगा। इसके बाद छात्रों को यूनिफार्म मिल जाएगी। 
- रामकरन यादव, बीएसए 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed