फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notices to three headmasters for negligence, adverse entry issued to one

Mainpuri News: लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस, एक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी

Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 22 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notices to three headmasters for negligence, adverse entry issued to one
मैनपुरी। 27 जनवरी से 14 फरवरी तक परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक और दो में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निपुण आकलन किया जाना है। जिले में यह आंकलन 28 जनवरी को प्रस्तावित है। बीएसए दीपिका गुप्ता लगातार खंड शिक्षाधिकारियों और जिला समन्वयकों के साथ बैठक कर रही हैं। बुधवार को बीएसए ने चार स्कूलों का निरीक्षण किया। यहां निपुण प्रैक्टिस टेस्ट की अनदेखी पर तीन प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। स्कूल में व्यवस्थाओं के खराब मिलने पर एक प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। हस्ताक्षर कर गायब शिक्षा मित्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया वहीं अनुपस्थित शिक्षा मित्र का मानदेय रोकने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

बीएसए को निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय अंजनी, प्राथमिक विद्यालय नानामऊ (प्रथम) और प्राथमिक विद्यालय शाहआलमपुर पर निपुण प्रक्टिस टेस्ट का उपयोग न पाये जाने, विद्यालय में रंगाई-पुताई न होने, कक्षा 8 में गणित एवं विज्ञान विषय का कोर्स अधूरा होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया। कंपोजिट विद्यालय अंजनी पर शिक्षा मित्र सोनी के अनुपस्थित होने पर उनका मानदेय रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय नानामऊ पर शिक्षा मित्र पिंकी के समय से पहले स्कूल छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्राथमिक विद्यालय नानामऊ (द्वितीय) विकास खंड कुरावली के निरीक्षण में विद्यालय में छात्रों की अत्यन्त कम उपस्थिति पाये जाने, छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता अत्यन कम पाए जाने पर प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed