फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Notice three times in 16 years, in vain

16 साल में तीन बार नोटिस, नतीजा सिफर

Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sat, 28 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Notice three times in 16 years, in vain
कब्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में 134 किलो मीटर के क्षेत्र में बहने वाली ईशन नदी आज अस्तित्व खो चुकी है। बीते 16 वर्षों में प्रशासन की ओर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में भवन और मकान बनाकर रहे लोगों को नोटिस भी जारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ईशन नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए सभी प्रयास नाकाम साबित हुए हैं। कार्रवाई के नाम पर नोटिस जारी कर अभी तक केवल औपचारिकता ही निभाई गई है। बीते 16 वर्षों में ईशन नदी के समीप बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बडे़ पैमाने पर अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासन ने तीन बार 100 से अधिक भवन और गृह स्वामियों को नोटिस भी जारी किए लेकिन अनदेखी कहें या लाचारी अभी तक कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। वर्ष 2002 में पुनर्रक्षित महायोजना में श्रीदेवी मेला से लेकर मदार गेट, आश्रम रोड से कचहरी रोड, महाराजा तेजसिंह चौराहा से दीवानी रोड का पूर्वी क्षेत्र, जेल तिराहा से ईशन नदी तक का क्षेत्र बाढ़ग्रस्त घोषित है। ईशन नदी के अस्तित्व बचाने में जुटी प्रयास संस्था के प्रयासों के चलते एक बार वर्ष 2013 में तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर तोड़फोड़ भी कराई थी। कार्रवाई के बाद इस मामले पर राजनीति का शिकार होकर उनका तबादला गैर जनपद में कर दिया गया। इसके बाद अभी किसी ने भी इस ओर मुड़कर नहीं देखा। बीते तीन वर्षों की बात करें तो बडे़ पैमाने पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में अतिक्रमण हुआ है। इसे प्रशासन की अनदेखी ही कहा जा सकता है। जो खुलेआम भू-माफिया को ईशन नदी के अस्तित्व को खत्म करने को आमंत्रित कर रहा है।
विज्ञापन


ईशन नदी को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उसके पुराने स्वरूप को वापस लाने के लिए पिछले एक दशक से प्रयास कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों और भूमाफिया की मिली भगत के चलते नदी पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने और जागरूकता लाने का प्रयास करना होगा। अन्यथा आने वाले दिनों में नदी अपने बचे हुए रूप को भी खो देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय सोती, सामाजिक कार्यकर्ता

ईशन नदी शहरवासियों के लिए लाइफ लाइन है। एक समय यह पूरे जिले को पानी की आपूर्ति का मुख्य जरिया हुआ करती थी। हम लोगों की अनदेखी और उपेक्षा के चलते यह नदी अंतिम सांसें गिन रही है। जरूरी है कि हम लोग नदी को नया जीवन प्रदान करें। अन्यथा एक दिन हम लोग स्वयं के जीवन को बचाने के लिए जूझ रहे होंगे। जरूरी है कि अभी से लोगों और आने वाली पीढ़ी को जागरूक किया जाए। खाली बातों से कुछ नहीं होगा धरातल पर भी काम करने की जरूरत है।
अशोक यादव, शिक्षाविद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed