फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   No Things Changed Thane Checkpoints

नहीं बदले थाने चौकियों के हालात

Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Wed, 29 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
No Things Changed Thane Checkpoints
नहीं बदले थाने चौकियों के हालात - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जनपद के थाने-चौकियों के हालात नहीं बदले हैं। आदेश जारी होने के बाद महकमे में महज औपचारिकता पूर्ण कर दी गई। इसके बाद हालात दोबारा से पहले जैसे हो गए हैं। थानों में गंदगी, पेयजल समस्या आदि कई कमियां अभी भी राज जमाए हुए हैं।
विज्ञापन


भाजपा की सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कडे़ निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के थानों की सूरत और कार्यशैली को बदले जाने की बात कही थी। उक्त आदेश जारी होने के साथ ही जनपद में भी कुछ असर दिखा था। एकाध दिन तो साफ सफाई व अन्य निर्देशों पर अमल जरूर दिखा। मगर कुछ दिन बाद ही हालात जस के तस हो गए। थानों में न तो गंदगी की समस्या दूर हो सकी न हीं फरियादियों के इंतजाम ही दुरुस्त हो सके। बिछंवा थाने की बात करें तो जर्जर भवन के साथ ही परिसर में कबाड़ वाहन दुर्दशा की कहानी बयां करते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा औंछा थाना और थाना कोतवाली का है। अभी भी दीवारों पर वांछित, इनामियों की न तो लिस्ट लगी है। न हीं फोटो ही लगे नजर आ रहे हैं। बात करें चौकियों की तो शहर में गणेश बुर्ज, कैलाश गेट, औंछा रोड चौकी, करहल गेट भी बदहाली का शिकार हैं। थाना कोतवाली में तो परिसर के बाहर और अंदर अव्यवस्थाएं साफ नजर आती हैं। प्रवेश द्वार पर ही जानवर अभी भी डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed