{"_id":"6ab4118daea42647610d0c52","slug":"nitin-yadav-and-aavriti-chaurasia-secured-the-first-position-in-the-quiz-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-167352-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: प्रश्नोत्तरी में नितिन यादव और आवृत्ति चौरसिया ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: प्रश्नोत्तरी में नितिन यादव और आवृत्ति चौरसिया ने पाया प्रथम स्थान
Wed, 23 Sep 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बीआईएस क्लब ने भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से अभिमुखीकरण कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय मानकों, उत्पाद प्रमाणन और उपभोक्ता सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में नितिन यादव और आवृत्ति चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भारतीय मानक ब्यूरो के विश्वेंद्र ने मानक चिह्न, आईएसआई मार्क और हॉलमार्क पर जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में निर्धारित मानकों की भूमिका समझाई। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष साकेत रूसिया ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि मानक उपभोक्ता सुरक्षा, विश्वसनीयता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अभिमुखीकरण के बाद बीआईएस जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र नितिन यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। इसके बाद अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। सिविल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की छात्रा आवृत्ति चौरसिया ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर 1000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 750 रुपये, 500 रुपये और 250 रुपये के नकद पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर दीपेंद्र सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।