फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Newlywed woman ends her life by hanging herself at her brother-in-law's house.

Mainpuri News: नंदोई के घर आई नव विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Jul 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Newlywed woman ends her life by hanging herself at her brother-in-law's house.
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सहूरिया में नंदोई के घर आई नव विवाहिता ने बृहस्पतिवार को घर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद अफरा तफरी मच गई। मौके पर सीओ कुरावली पुलिस के साथ पहुंचे। दरवाजा तोड़ कर शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहुरिया निवासी अजब सिंह के साले राम शंकर की शादी 13 मार्च 2026 को 22 वर्षीय किरन निवासी गांव सरफाबाद थाना शमसाबाद जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। 20 दिन पहले किरन गांव सहूरिया नंदोई के यहां आई थी। बृहस्पतिवार दोपहर जब काफी देर तक नव विवाहिता कमरे से बाहर हीं आई तो परिजन को शंका हुई। दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर सीओ कुरावली सच्चिदानंद सिंह, तहसीलदार अखिल गोयल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, मगर जब सफलता नहीं मिली तो दरवाजा तोड़ा। कमरे में किरन का शव साड़ी के फंदे से पंखा के कुंडे में लटका हुआ था। पुलिस कर्मियों ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों को सूचना दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए हैं। सीओ ने बताया कि परिजन के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर व रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed