फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Negligence in resolving complaints in 15 departments, poor feedback received

Mainpuri News: 15 विभागों में शिकायतें निपटाने में लापरवाही, फीडबैक मिला खराब

Fri, 20 Mar 2026 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Negligence in resolving complaints in 15 departments, poor feedback received
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने जन-सुनवाई प्रणाली पोर्टल पर असंतुष्ट फीडबैक एवं लंबित संदर्भों की ऑनलाइन विभागवार समीक्षा की। नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग में आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति ठीक नहीं है। बड़ी संख्या में शिकायतों को मौके पर जाए बिना निस्तारित किया जा रहा है। इससे जनपद की रैंकिंग खराब रहती है।
विज्ञापन

सीडीओ नेहा बंधु ने कहा कि सीयूजी नंबर पर आने वाली कॉल्स को गंभीरता से लें। अगर अधिकारी खुद कॉल रिसीव कर शिकायतकर्ताओं से बात करेंगे तो उन्हें अपने विभाग की वास्तविक स्थिति, अधीनस्थों के कार्य और फीडबैक की सही प्रकार से जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा में 16 फरवरी से 18 मार्च तक शासन स्तर से लिए गए 349 फीडबैक में से 166 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। हेल्पलाइन संदर्भ की समीक्षा में 747 शिकायतों पर लिए गए फीडबैक में 118 पर असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हुआ है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश बघेल, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, अग्रणी जिला प्रबंधक रामचंद्र साहा मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह हैं लापरवाह विभाग
उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला उद्यान अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी कुरावली, सहायक विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुल्तानगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने सही से निस्तारण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed