{"_id":"699df2a7ad6764a79e055004","slug":"negligence-in-farmer-registration-two-accountants-suspended-mainpuri-news-c-174-1-mnp1003-154658-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्रेशन में लापरवाही, दो लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: फार्मर रजिस्ट्रेशन में लापरवाही, दो लेखपाल निलंबित
Wed, 25 Feb 2026 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
किशनी। किसानों की ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जिला प्रशासन ने लेखपालों को जिम्मेदारी दी है। उन्हें विभाग की ओर से लक्ष्य भी दिया गया है। वहीं, दो फार्मर रजिस्ट्रेशन में लापरवाही करना तहसील के दो लेखपालों को भारी पड़ गया है। एसडीएम ने दोनों लेखपालों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।
एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि इस समय फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य वरीयता पर चल रहा है। सभी लेखपालों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें इसके लिए एक संख्या भी दी गई है। जिसमें तहसील में कार्यरत कूड़ी बरा की लेखपाल अर्चना यादव को 6 गांव में 15-15 लोगों की रजिस्ट्री करानी थी और कैथोली के लेखपाल पुष्पेंद्र शाक्य को 5 गांव में करानी थी। लेकिन दोनों ने ही टारगेट के अनुसार कार्य नहीं किया। ऐसे में समीक्षा में संतोषजनक कार्य न मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।