फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   National Bird Peacock Falls into 40-Foot-Deep Well, Rescued After Hour-Long Fire Brigade Operation

40 फीट गहरे कुएं में गिरा मोर: चार घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, दमकल कर्मियों के छूटे पसीने; तब बची जान

Tue, 29 Sep 2026 03:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

तेज आंधी और बारिश के दौरान 40 फीट गहरे कुएं में गिरकर घायल हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर को फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुएं से निकलते ही मोर ने पंख फैलाए और खेतों की ओर उड़ गया, जिसे देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
 

विज्ञापन
National Bird Peacock Falls into 40-Foot-Deep Well, Rescued After Hour-Long Fire Brigade Operation
कुएं से मोर को निकाला गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसैत के नगला इंदे गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोर करीब 40 फुट गहरे कुएं में जा गिरा। घायल अवस्था में कुएं में फंसे मोर को ग्रामीण ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि तीन दिन पहले क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान मोर नीम के पेड़ पर बैठा था। नीम के पेड़ के नीचे करीब 40 फुट गहरा कुआं था। तेज हवा के कारण मोर कुएं में जा गिरा। इसके बाद वह लगातार बाहर निकलने का प्रयास करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह नगला इंदे निवासी सूबेदार जाटव खेत की ओर गए तो उनकी नजर कुएं में फंसे घायल मोर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा राजेश यादव ने मोर को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं की गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सीढ़ी के सहारे करीब 40 फुट गहरे कुएं में उतरकर मोर को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राष्ट्रीय पक्षी को जीवनदान मिल सका।


कुएं से बाहर निकलते ही मोर ने अपने पंख फैलाए और खेतों की ओर उड़ गया। मोर को सुरक्षित देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड टीम के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed